महिलाओं को संतुष्ट कैसे किया जाए और उसके लिए कितना बड़ा लिंग होना जरुरी है

महिलाओं को संतुष्ट कैसे किया जाए और उसके लिए कितना बड़ा लिंग होना जरुरी है?

अक्सर पुरुषों के मन में सेक्स को लेकर बहुत सारे सवाल होते हैं और इन सभी सवालों में से यह सवाल सबसे कॉमन होता है कि अगर उनके पेनिस का साइज़ बड़ा होगा तो ही वो अपने पार्टनर को खुश रख पाएंगे?

पुरुषों के मन में यह सवाल ही तनाव का विषय है इसके लिए सबसे पहले ये जानने की ज़रूरत  है की सेक्स एक प्लेज़र है और अगर आप अपनी महिला पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे तभी अपनी पार्टनर को संतुष्ट कर पाएंगे। एक शोध में यह पता चला है की महिलाओं की संतुष्टि में पेनिस के साइज़ से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। सेक्स में प्लेज़र के लिए फॉरप्ले ज़रूरी होता है। इसका मतलब अगर पुरुष फॉरप्ले करना अच्छे से जानता है तो वह महिला पार्टनर को संतुष्ट कर सकता है। महिलाओं को संतुष्ट करने के लिए उनकी बॉडी को अच्छे से जानने की ज़रूरत है जैसे की उनकी बॉडी के कौन से पार्ट्स हैं जो संवेदनशील होते हैं और अगर हम ऑर्गेज़्म की बात करें तो सेक्स के दौरान पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ऑर्गेज़्म तक पहुँचने में अधिक समय लगता है।

इस लेख में हम इन सभी सवालों के जवाब देने वाले हैं जिस से सभी महिलाओं और पुरुषों को जानकारी मिलेगी की वो जो कुछ भी सोच रहे हैं वह सब सच नहीं है और इसका कारण है कि हमारे समाज में सेक्स के संबंध में बातें खुलकर नहीं की जाती हैं।

लिंग का औसत साइज़

भारतीय पुरुषों के लिंग की औसत लम्बाई 5.10 इंच होती है और मोटाई लगभग 3.15 इंच होती है। पुरुषों में इरेक्शन के समय लिंग की लम्बाई लगभग 6 इंच तक हो जाती है और इरेक्शन के बिना लिंग का साइज़ 3.5 इंच होता है। सभी पुरुषों के लिंग की लम्बाई एक सामान नहीं होती। ऐसा माना जाता है की पुरुषों की बॉडी में कुछ सेक्सुअल हॉर्मोन होते हैं जो लिंग के साइज़ को बढ़ाने में सहायक होते हैं जैसे की अगर किसी पुरुष की बॉडी में एंड्रोजन हॉर्मोन का लेवल ज्यादा होता है तो उसके लिंग का साइज़ हॉर्मोन के लेवल पर निर्भर करेगा। 

पेनिस का इरेक्शन टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन के लेवल से ट्रिगर होता है और इन सभी सेक्सुअल हॉर्मोन पर स्ट्रेस का बहुत ज्यादा प्रभाव होता है तो अगर आपका पेनिस स्वस्थ है और उसमें इरेक्शन अच्छा है और पेनिस का साइज़ 4 इंच है तो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।

महिलाओं की पसंद

महिलाओं को संतुष्ट करने के लिए पुरुषों को उनकी बॉडी के सभी संवेदनशील पार्ट्स के बारे में पता होना चाहिए और फॉरप्ले के दौरान किस तरह से महिला पार्टनर के बॉडी पार्ट्स को टच करना चाहिए।   

 कुछ महिलाओं को सेक्स के दौरान अपने पार्टनर के साथ ऑय कांटेक्ट बहुत पसंद होता है जिससे महिलाएं अपने पुरुष पार्टनर के साथ जुड़ाव महसूस करती हैं। कुछ महिलाओं को कमरे का माहौल उत्तेजित करता है जैसे की सेक्स के दौरान कमरे में कितनी लाइट होनी चाहिए। इसलिए पुरुषों को सबसे पहले अपनी महिला पार्टनर के सभी पसंद और नापसंद बातों का ध्यान रहना चाहिए।

पुरुष के लिए यह जानना ज़रूरी होता है की उसकी पार्टनर को किस तरह का फॉरप्ले पसंद है और फॉरप्ले करते समय अगर पुरुष अपनी महिला पार्टनर के सभी बॉडी पार्ट्स जैसे की लिप्स, नेक, फेस,  बैक, थाइ, क्लिटोरिस को हल्के से टच करते हैं या किस करते हैं तो महिला सबसे ज़्यादा उत्तेजित महसूस करती है।

महिलाओं के सेक्सुअल पार्ट वेजाईना (vagina) में क्लिटोरिस होता है और ऐसा माना जाता है की अगर फॉरप्ले के बाद क्लिटोरिस को ट्रिगर किया जाए तो महिला पार्टनर को ज़्यादा उत्तेजित किया जा सकता है। महिलाओं की बॉडी में क्लिटोरिस ही सबसे संवेदनशील पार्ट है जिसे ट्रिगर करने से महिला ऑर्गेज़्म तक पहूँचती है क्योंकि क्लिटोरिस में 8000 से भी ज़्यादा नर्व्स होती हैं और यह बहुत ही नाज़ुक होती है।

महिलाओं के लिए भी ऑर्गेज़्म उतना ही ज़रूरी होता है जितना पुरुषों के लिए क्योंकि ऑर्गेज़्म से ही सेक्स के बाद संतुष्टि का अनुभव होता है। सेक्स के दौरान महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक बार ऑर्गेज़्म महसूस कर सकती हैं और पुरुष केवल एक ही बार ऑर्गेज़्म महसूस कर सकता है।

तनाव का विषय

अगर आप इस बात को लेकर तनाव महसूस करते हैं की लिंग का साइज़ अगर छोटा है तो महिलाओं को संतुष्ट नहीं किया जा सकता तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है क्योंकि एक शोध में यह पता चला है की महिलाओं की बॉडी में वेजाइना (vagina ) सिर्फ 1.5 इंच तक ही सेंसिटिव होती है। इसलिए अगर किसी पुरुष के लिंग का साइज़ 4 इंच भी है तो भी वह अपनी महिला पार्टनर को संतुष्ट कर सकता है।

Similar Posts