भारत मे पुरुषों के लिंग का औसतन साइज क्या है आइये जानते हैं!

लिंग का साइज कितना होता है 

आंठवी क्लास का लड़का विवेक और उसके कुछ दोस्त बायोलॉजी की क्लास के बाद बातों बातों में पेनिस/लिंग के बारे में बातें करने लगे। इस दौरान सभी दोस्तों की बातें सुन विवेक को अपने लिंग के बारे में चिंता होने लगी। जिस तरह से उसके सभी दोस्त लिंग के साइज को लेकर चर्चा कर रहे थे, विवेक सोच में पड़ गया कि कहीं उसका लिंग छोटा तो नहीं और क्या उसके लिंग में कोई दोष है? 

किशोराअवस्था के बाद ऐसा ही कुछ सवाल कॉलेज स्टूडेंट रोहित के मन में भी आया, जब उसने तमाम तरह की वीडियो इंटरनेट पर देखी। मन में सवाल उठे कि आख़िर पेनिस का सही साइज क्या है? क्योंकि पेनिस का साइज़ जो वीडियो में देख रहा वैसा तो उसकी असल ज़िन्दगी में है ही नहीं। धीरे धीरे रोहित और गहरी सोच में पड़ गया अपनी मर्दानगी के साथ सोचने लगा कि क्या वह अपनी गर्ल फ्रेंड और पत्नी को ख़ुश कर पायेगा भी या नहीं?

अगर ऐसे ही कुछ सवाल आपको भी परेशान करते है तो इस लेख को पढ़ने के बाद पेनिस के साइज और महिलाओं की संतुष्टि को लेकर तमाम तरह की संशय, शंका और सभी जिज्ञासाओं का सटीक प्रूफ के साथ ज़वाब मिल जायेगा।     

लिंग का आकार और विकास 

हर लड़के का पेनिस एक दूसरे के समान नहीं होता है, मतलब हर लड़के का पेनिस का आकार और साइज अलग अलग होता है। जैसे किसी का सीधा होता है तो किसी का घुमावदार किसी का लंबे होता है तो किसी का मोटा या पतला, कहने का मतलब है कि लिंग का कोई सही आकर नहीं होता। यह सभी चीज़ें इसलिए होती है क्योकि हर लड़के की उम्र, जाति और बहुत सारी अन्य बाहरी- आंतरिक फैक्टर्स भिन्न होती है।

अब बात करें लिंग के विकास की तो किशोरावस्था में ही लड़कों के पेनिस/लिंग और अंडकोष बढ़ने लगते हैं, यानी 9 से लेकर 15 साल की उम्र तक। जिसमे से कुछ लड़को का किशोरावस्था अन्य लड़कों के मुक़ाबले जल्दी शुरु होता है और जल्दी ख़त्म भी। इसमें सबसे पहले लड़को के अंडकोष बड़े होते हैं और फिर पेनिस। इसके बाद पेनिस मोटा होने लगता है और अंत में लंबा। 15 वर्ष की उम्र तक अधिकांश लड़कों का लिंग अपना पूरा आकार ले चूका होता हैं।

पेनिस का सही साइज क्या होता है? 

लिंग का आकर और विकास तो समझ गए लेकिन लिंग का सही साइज क्या है, इसे लेकर बहुत सारे लड़को के मन में जो सवाल है उसका ज़वाब है कि, एक लटकते लिंग का औसत साइज लगभग 5.5 सेंटीमीटर (2.16 इंच) से लेकर 8.89 सेंटीमीटर (3.5 इंच) होती है। 

जबकि इरेक्शन के वक्त औसत लिंग की लंबाई लगभग 12.7 सेंटीमीटर (5 इंच) से लेकर 18 सेंटीमीटर (7.08 इंच) तक हो जाती है। इसके साथ अगर लिंग की मोटाई की बात करें तो आमतौर पर लिंग 3.5 सेंटीमीटर (1.38 इंच) से 4.5 सेंटीमीटर (1.77 इंच) तक मोटा होता है।

क्या पेनिस का साइज है मर्दानगी का पहचान?

आमतौर पर लोग पेनिस के साइज को मर्दानगी से जोड़ लेते है, और इसी दरमियान एक मिथ्या को सच मान लेते है कि, पेनिस का साइज ही अच्छे सेक्स की निशानी होती है। जैसे जितना बड़ा पेनिस उतनी ज़्यादा ख़ुशी और उतनी ही ठंडक साथी को मिलती है, जबकि वास्तव में और सेक्सपर्ट ने इस चीज़ को ख़ारिज किया है। सेक्सपर्ट के अनुसार लिंग का साइज न तो मर्दानगी का प्रमाण है और न ही अच्छे सेक्स का फार्मूला। 

लिंग के साइज पर चिंता करने के बजाये मर्दो को अपनी साथी के साथ अच्छे व्यहार एक दूसरे के प्रति इज़्ज़त, सम्मान और भरोसा रखना चाहिए तभी ही आप और आपकी साथी एक साथ ख़ुश रह सकते है। अब बात सेक्सुअल एक्सीपीरियंस की संतुष्टि की करें तो, मर्दो को सबसे ज्यादा ध्यान और समय फोरप्ले करने में देना चाहिए क्योंकि आपकी पार्टनर की संतुष्टि में यह बहुत ज़्यादा असरदार साबित होता है। 

कुल मिलाकर सेक्सपर्ट का कहना यही है कि अपने लिंग के साइज को मर्दानगी से न जोड़े क्योंकि आपके लिंग का जो भी साइज है, वो वैसा ही सही होता है। बात रही महिलाओं की संतुष्टि की तो, व्यक्तिगत परिप्रेक्ष्य से सेक्स से लिंग के आकार और साइज का कोई सीधा संबंध है ही नहीं। यानी महिला मित्र की संतुष्टि भावनात्मक संबंधों पर भी उतना ही निर्भर करता है जितना कि शारीरिक सम्बन्ध। इसलिए लिंग के आकार और साइज पर चिंता करने के बजाय आपसी संबंध पर समय देना चाहिए। 

आजकल की भागदौड़ वाली लाइफ मे देखा गया है कि मनुष्य किसी न किसी बात को लेकर चिंतित रहता है! उसी मे से एक सर्वे मे पता चला है कि आजकल का युवा वर्ग अपने लिंग के आकार को लेकर बड़ा चिंतित और गंभीर है!

पुरुष इस विषय को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि उनके लिंग का आकार किसी महिला को पूर्ण रूप से संतुष्ट करने के लिए उचित है या नहीं! इसी को लेकर उनकी शादीशुदा जिंदगी मे भी वाह काफी उलझनों का सामना करते है? लेकिन अब आपको इस विषय पर बिल्कुल भी परेशान होने कि आवश्यकता नहीं है क्यूंकि इस मुद्दे पर मैंने अपने सेक्ससोलोजीस्ट से गंभीरता से बात की, जिसमें उन्होंने एक सेंटर फॉर सेक्ससुअल सर्वे का हवाला देते हुए बताया कि आज के दौर मे पुरुष अपने लिंग साइज को लेकर काफी परेशान है और वाह हमेशा इस बात कप सोचता रहता है की उसकी पार्टनर उसके लिंग आकार से संतुष्ट है या नहीं आपके लिंग का साइज आपके साथी के लिए क्या मायने रखता है? और कितने लोग अपने लिंग आकार मे वृद्धि करना चाहते हैं?यह सर्वे कुल देश के 1670 युवाओं पर किया गया और सभी लोगों के जवाब से हम इस नतीजे पर पहुंचे की भारतीयों मे लिंग साइज का औसत आकार कितना होना चाहिए!

भारतीय पुरुषों के लिंग का आकार औसत 5.54 इंच लम्बा और 3.11 इंच मोटाई मे होता है!

जिनमें से सर्वे मे शामिल 52% पुरुष अपने लिंग आकार से संतुष्ट नहीं पाए गाय वह इसे लंबा और 34% पुरुष इसे मोटा करना चाहते है

आंकड़ो के मुताबिक भारत के हर तीन मे से एक पुरुष अपने लिंग को लेकर काफी चिंतित है, और वह सेक्सोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहते हैं!

अधिकांश पुरुषों ने इस बात को स्वीकारा की उन्होंने लिंग साइज को बढ़ाने के लिए कई तरह की ऑनलाइन दवाईयो को भी खरीदा लेकिन उसके परिणाम ख़ास बेहतर नहीं रहे!

इस सर्वे मे भाग लेने वालों मे से पुरुषों मे 36% शादीशुदा जबकि 21 प्रतिशत लोग रिलेशनशिप मे थे और 41 % किसी भी तरह के रिलेशनशिप मे शामिल नहीं थे!
सर्वे मे 77 % लोगों ने यह दावा किया कि उन्होंने अपना लिंग आकार को नापा जिसमे औसत लंबाई 5.4 इंच निकली! अधिकांश लोगों के लिंग साइज का आकार नापने के बाद यह परिणाम सामने आया कि तक़रीबन 38.4% लोगों के पेनिस का साइज 5.1 इंच से 6 इंच के मध्य है और 32.49% लोगों के लिंग का आकार 3.1 इंच से 5 इंच के बीच है और तक़रीबन 16.69%लोगों के पेनिस साइज का आकार 6 से 7 इंच के मध्य पाया गया! 3 इंच से भी छोटे लिंग साइज वालों का अनुपात 3 इंच से भी छोटा था जिसे माइक्रो पेनिस कहा जाता हैं! इससे इस बात कि पुष्टि हुई कि भारत के पुरुषों के लिंग का औसतन साइज 5.54 इंच तक होना चाहिए!

Similar Posts